फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली, मार्ग जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक लड़की का शोषण किये जाने के मामले में कोतवाली नगर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रीडगंज-चौक मार्ग भी जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। जाम से यातायात एक घंटे प्रभावित हुआ। इस बीच राहगीरों से कार्यकर्ताओं की काफी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत वीर सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।
बजरंग दल के विभाग संयोजक महेश मिश्र ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की एक नाबालिग लड़की का समुदाय विशेष का एक युवक अपने साथियों के साथ बीते 15 दिन से यौन शोषण कर रहा है, जिसकी सूचना पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों को पीड़ित परिवार के लोगों ने कई बार दी लेकिनकार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस आरोपियों की ही मदद कर रही है। इसी मामले को लेकर हिन्दू संगठन के एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगभग 4 बजे कोतवाली नगर का घेराव किया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रीडगंज-चौक मार्ग मानव श्रृंखला बनाकर रास्ता जाम कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिससे आवागमन बाधित रहा। मामला अनियंत्रित होता देख कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांतवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। अंत में उच्चाधिकारियों ने ईद के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर धरना स्थगित किया गया और यातायात संचालित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि मामले में दो सगी बहनों की तरफ से पहले से मुकदमा दर्ज है, अदालत में बयान होना है, विवेचक को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश देकर धरना शांत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें