फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी नहीं मिंली, फिर भी धड़ल्ले से अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना एनओसी धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन

शुजागंज। रुदौली तहसील क्षेत्र में बालू घाट सराय नासिर, बरई व मरौचा में बालू खनन शुरू हो गया है। मजदूरों की जगह पुकलैंड व जेसीबी गरज रही है। खनन से कहीं-कहीं जमीन से पानी निकलने लगा है। हालांकि बरई घाट का ठेका इस बार एनओसी न मिलने से निरस्त हो गया है, फिर भी धड़ल्ले से बालू निकाला व बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

रुदौली तहसील में ई-टेंडरिग के जरिए तीन बालू घाट जिसमें सराय नासिर, बरई व मरौचा बालू घाट की स्वीकृति हुई थी। सराय नासिर बालू घाट गाटा संख्या 16 ब,घ जिस पर 16 हजार 5 सौ घन मीटर बालू खनन का ठेका हुआ। मरौचा बालू घाट की एनओसी भी विभाग द्वारा जारी कर दी गई। वहीं, बरई घाट का ठेका सुभद्रा देवी के नाम से पहले हुआ था, जो खनन विभाग से एनओसी न मिलने से निरस्त हो गया। इसके बावजूद यहां अवैध खनन किया जा रहा है। बरई बालू घाट से ही ठेकेदार द्वारा 16 हजार पांच सौ घन मीटर से अधिक बालू खनन कर डंप किया जा चुका है। यहां पुकलैड मशीन व जेसीबी से इतनी गहराई तक बालू खनन किया गया, जिससे पानी निकालने लगा है। वहीं, जिस सड़क मार्ग से बालू के ट्रक, डंपर व ट्रॉली बालू लेकर निकल रही हैं, वह सड़क लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है क्योंकि बालू गिरने तथा उड़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। खनन निरीक्षक आशीष दिवेदी ने बताया कि बरई बालू घाट की एनओसी नहीं जारी की गई है। यदि बालू ठेकेदार ने बरई में बालू खनन कर रहा है तो जांच कराई जाएगी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें