फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील हाल में लाठी देख भड़के अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील हाल में लाठी देख भड़के अधिवक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। मिल्कीपुर एसडीएम और वकीलों के बीच छिड़ी जंग में अब लाठी आ गई है। शनिवार को तहसील के सभागार में कई लाठियां रखीं दिखाई दीं। लाठी देखकर अचंभित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ की चौखट पर पहुंच गए।
मिल्कीपुर में काफी दिनों से चल रहे वकीलों के कार्य बहिष्कार में 15 जून को समझौता कराने आए मुख्य राजस्व अधिकारी रामयश गौतम के समक्ष अधिवक्ताओं और एसडीएम मिल्कीपुर में तकरार हो गई थी। वकीलों का आरोप है कि उसके बाद एसडीएम बृजकिशोर दूबे ने अपने मातहतों की बैठक करके सभी को ड्युटी के दौरान तहसील परिसर में लाठी लाने का निर्देश दिया था। शनिवार को लेखपालों के बैठक वाले हाल में लाठियां दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्कीपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी को फैक्स भेजकर मामले से अवगत कराया गया है और एसडीएम द्वारा तहसील परिसर में लाठी मंगवाने के मामले से मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा को पत्र दिया गया है। वहीं संघ के महामंत्री गंगा प्रसाद दूबे ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर अधिवक्ता झुकने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें