फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसी स्कॉर्पियो, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसी एसयूवी, महिला घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (फैजाबाद)। फैजाबाद-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह अनियंत्रित एसयूवी एक मकान के पिलर को तोड़ते हुए घर में जा घुसी, जिसमें एक महिला घायल हो गयी। घटना थाना गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम अचकवापुर की है जहां सुबह लगभग 9:30 बजे आजमगढ़ से आ रही एसयूवी एक ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक टर्न लेने के करण अनियंत्रित होकर रामकुमार वर्मा के मकान का पिलर तोड़ते हुए घर में जा घुसी। गाड़ी में सवार महिला सीमा खातून के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं गाड़ी चालक मोहम्मद सलीम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ व गांव निवासी महताब को मामूली चोटें आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें