फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नहीं मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नहीं मिली खामियां
विज्ञापन

अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षाओं के दौरान सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी केंद्र से कोई अनियमितता नहीं मिली।

सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बंगला, पालि, अरबी, फारसी आदि व इंटर आटो मोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, कंप्यूटर आदि विषयों की परीक्षा व द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत वादन और इंटर गणित की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


द्वितीय पाली की परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने अपने सचल दल के साथ महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज अमानीगंज, राम बल्लभा भगवंत विद्यापीठ ड्योढ़ी, राम जानकी अमावां सूफी का निरीक्षण किया।

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रवींद्र सिंह ने कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, फाब्र्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


मंडलीय कंट्रोल रूम के राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में 11 व इंटर के 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें