सपा अध्यक्ष को रोके जाने की निंदा
अयोध्या। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक दिन पूर्व इलाहाबाद छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से जबरन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा रोके जाने की बहुजन समाज पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने कहा कि प्रदेश के छात्र, नौजवान, बेरोजगार इसका बदला लेंगे। बैठक में मुख्य जोन इंजार्च पवन कुमार गौतम, दिलीप कुमार, रामगोपाल, रमेश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।