साकेत महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को हुआ। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव दीपकृष्ण वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्र के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। पाठ्य सहगामी क्रियायें, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। तीन दिवसीय युवा महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
जिसमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ प्रतियोगिता, लघु नाटिका प्रतियोगिता, संगीत गायन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि युवा महोत्सव का समापन 8 फरवरी को शाम 6 बजे सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार त्रिपाठी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. मिर्जा शहाब शाह, डॉ. परेष कुमार पांडेय, डॉ. फौजदार यादव, डॉ. आषुतोष सिंह, डॉ. राम अवतार, डॉ. अषोक कुमार मिश्र, डॉ. सरला शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय मोहन श्रीवास्तव के निर्देश पर सत्र 2018-19 में अनुशासन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने हेतु डॉ. परेश कुमार पांडेय एवं डॉ. फौजदार यादव के निर्देशन में 16 सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया गया है। महाविद्यालय में अनुशासन एवं छात्र कल्याण से संबंधित समस्त उत्तरदायित्व इस समिति के होंगे।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी मिर्जा शहाब साह ने बताया कि समिति में डॉ. अशोक कुमार मिश्र, डॉ. शिव कुमार तिवारी, डॉ. दीनानाथ सिंह, डॉ. दानपति तिवारी, डॉ. अंजनी कुमार सिंह, डॉ. जनमेजय तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुधीर कुमार राय, डॉ. सुरेंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. विनोद कुमार पांडेय, इंदु प्रताप मिश्र, अजय कुमार मिश्र, डॉ. रीना पाठक, पूनम जोशी, डॉ. शषि सिंह व डॉ. प्रतिभा सिंह शामिल हैं।