फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश, शिवमंगल व जूली बनीं साकेत की सर्वोतम खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आकाश, शिवमंगल और जूली सर्वोत्तम खिलाड़ी
विज्ञापन

अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद समारोह का बुधवार को समापन हो गया। छात्र आकाश सिंह, शिवमंगल सिंह व छात्रा जूली सोनकर इस वर्ष महाविद्यालय की सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित की गईं।

मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने कहा कि खेल छात्र-छात्राओं में प्रेम एवं एकता को प्रोत्साहन देता है। समारोह में प्राध्यापकों की म्यूजिकल चेयर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्राध्यापकों की दौड़ में डॉ. अखिलेश सिंह प्रथम, डॉ. मनीष सिंह द्वितीय व डॉ. राम लाल विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला प्राध्यापकों की म्यूजिकल चेयर में डॉ. रीना पाठक प्रथम, डॉ. शुचिता पांडेय द्वितीय एवं डॉ. कविता सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य अनिल अग्रवाल, डॉ. प्रणय त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी, डॉ. परेश कुमार पांडेय, डॉ. आर.एस. तिवारी, डॉ. राम अवतार व डॉ. छाया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें