फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत परमहंस के घर जाकर इकबाल अंसारी ने की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
परमहंस से घर जाकर मिले इकबाल अंसारी
विज्ञापन

अयोध्या। एक तरफ जहां अयोध्या में दीपावली उत्सव की तैयारी चल रही है तो वहीं बुधवार रात्रि बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी अपने परिवार के साथ राममंदिर निर्माण को लेकर अनशन करने वाले परमहंस के घर जा पहुंचे।

दीपावली की मुबारकबाद के बाद मुंह भी मीठा हुआ। इसी मिठास के बीच संत परमहंस ने इकबाल अंसारी को रामचरित मानस भेंट की। मुलाकात के बाद इकबाल अंसारी ने कहा कि यह तो हमेशा रहा। ताल्लुकात अपनी जगह पर है मुकदमा अपनी जगह।
विज्ञापन


वह अपनी कौम के लिए लड़ते हैं हम अपनी कौम के लिए। यह लड़ाई कोर्ट की है जो चलती रहेगी। कोर्ट जो फैसला कर देगा उसे हम मान लेंगे। जितने पक्षकार हैं कहते हैं कोर्ट जो फैसला कर देगा उसे हम मान लेंगे। हम लोगों को लड़ने की और सौहार्द बिगाड़ने की जरूरत नही है।

महंत परमहंस ने बताया कि बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार इकबाल अंसारी परिवार समेत मुझसे मिलने आए। कहा कि आपने आमरण अनशन करके प्राण पर दांव लगाए। मैं इससे खुश हूं और आपको दीपावली की शुभकामना भेंट करने आया हूँ।
विज्ञापन


मैंने भी स्वागत सत्कार किया। मिठाई इत्यादि खिलाई और रामचरित मानस भेंट की और राम जी के बारे में बताया तो वह खुश हुए और जाते हुए यह संकेत दिया कि अगर यह मामला हल नही होता तो आपस में बैठ कर सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें