फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1271 बूथ पर करीब एक लाख बच्चों ने ली पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख बच्चों ने ली पोलियो की खुराक
विज्ञापन

फैजाबाद। सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम का रविवार को शुभारंभ हुआ। जिला महिला अस्पताल में बने पोलियो बूथ से बच्चों को पोलियो की खुराब पिलाकर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन जिले के 1271 बूथों पर करीब एक लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि देश को पोलियो मुक्त बनाने के लिए सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले दिन जनपद में 1271 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 3.36 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 5 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत पोलियो खुराक पिलाने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। जिसमें 836 भ्रमण पोलियो टीम द्वारा घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि इस अभियान के दौरान 35 मोबाइल टीम भी बनाई गयी है। जिसके माध्यम से घूमने वाले बच्चों को भी पोलियो कि दवा पिलाई जाएगी। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, एएनएम सुमन श्रीवास्तव, वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें