फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : रामअचल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : रामअचल
विज्ञापन

गोसाईगंज (फैजाबाद)। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राजनीतिक साजिश के तहत प्रदेश में बड़े पैमाने पर दलितों, पिछड़ों, गरीबों का उत्पीड़न हो रहा है। राजभर समाज के नौजवानों को पुलिस काउंटर करके हत्या कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य है कि समाज के कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ में समाज को गुमराह करके दूसरे दलों से जुड़ने का काम कर रहे हैं। यह बातें बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कही।
विज्ञापन

वे ग्राम पंचायत रामापुर शेखपुरा में रविवार देर शाम को अखिल भारतीय राजभर संगठन के तत्वावधान में आयोजित श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यदि हमें राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करना होगा। कहा कि अन्याय, अत्याचार पर खुलकर आवाज बुलंद करनी चाहिए। कहा कि आरक्षण देने की बात करने वालों की केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार है तो राजभर समाज को क्यों नहीं लाभ पहुंचा रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय राजभर संगठन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम राजभर, संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष जियाराम राजभर ने किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार, इंद्रजीत राजभर, विजय प्रकाश भारती, विकास पटेल, सियाराम राजभर, अच्छेलाल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें