फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा की अधूरी तैयारी पर बिफरे कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 12 मार्च से, परीक्षा केंद्र तय नहीं
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने सोमवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा की तैयारियों के बाबत एक हाई कोर कमेटी की बैठक की। इसमें 12 मार्च से विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा होने के बावजूद परीक्षा केंद्र समेत सीसीटीवी की उपलब्धता, केंद्र अध्यक्ष व केंद्र निरीक्षक समेत तमाम तैयारी फाइनल नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई और मंगलवार को परीक्षा के तैयारियों के बाबत विश्वविद्यालय के समस्त विभागों की बैठक बुुलाई है। बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण समेत अन्य विषयों पर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। माना यह जा रहा है कि मंगलवार शाम तक परीक्षा केंद्रों की घोषणा हो जाएगी।
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 12 मार्च से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं कर सका है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 196 महाविद्यालयों में प्राचार्य ही नहीं है। अपने शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन न करने पर 171 महाविद्यालय पहले ही ब्लैक लिस्ट हो चुके हैं। साथ ही शासन के निर्देश पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं आयोजित कराने व आठ किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र होने की बाध्यता को लेकर कोई तैयारी धरातल पर नहीं दिख रही है। हाल-फिलहाल विश्वविद्यालय से संबद्ध 630 महाविद्यालयों में मात्र 200 महाविद्यालय ही ऐसे बच रहे हैं, जिनको परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने सोमवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा की तैयारियों के बाबत एक हाई कोर कमेटी की बैठक की। परीक्षा की तैयारियों के बाबत अधिकारियों से लंबी बातचीत की। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में आने वाली बारीकियों को जाना। प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने व महाविद्यालयों में सीसीटीवी न लगने की भी जानकारी ली। खबर है कि कुछ महाविद्यालयों के पेंडिंग पड़े प्राचार्यों के अनुमोदन सोमवार को कर दिए गए, लेकिन इन तमाम कवायदों के बाद भी परीक्षा केंद्रों की संख्या पूरी नहीं होती दिख रही है। कुलपति ने परीक्षा से जुड़े सभी विभागों की मंगलवार फिर से बैठक बुलाई है। इसमें परीक्षा केंद्र के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. एस एन शुक्ला ने बताया कि मुख्य परीक्षा की पूरी तैयारी मंगलवार को सार्वजनिक कर दी जाएगी। परीक्षाओं को लेकर कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने हाई कोर कमेटी की बैठक ली है। परीक्षा संबंधी बैठक मंगलवार को फिर बुलाई गई है। इसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर अंतिम सहमति बनेगी।
विज्ञापन


कोर्स पूरा नहीं और परीक्षाओं की तैयारी
शहर के कई बड़े महाविद्यालयों में छात्रों का सेलबस नहीं पूरा हो पाया है। नियमित कक्षाओं के न चलने से छात्र परेशान हैं। साकेत महाविद्यालय के बीएससी के एक छात्र का कहना है कि सिर्फ 60 प्रतिशत कोर्स ही पूरा हो पाया है। वह लोग कोचिंग के भरोसे परीक्षा दे रहे हैं। ऐसी ही बात झुनझुनवाला में बीएससी कर रही एक छात्रा का कही। कहा कि पूरे वर्ष शिक्षकों का आना जाना लगा रहा, इसके चलते कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। इन सब के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की स्कीम जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें