फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बरसात के साथ पड़ सकते हैं ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
12 को हल्की बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले
विज्ञापन

फैजाबाद। मौसम का मिजाज शीघ्र ही बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 12 से हल्की बरसात के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है। इसका असर रविवार से ही दिखने लगेगा। इस तरह बरसात फसलों के लिए संजीवनी की काम करेगी, लेकिन ओले पड़ने से गलन और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से गेहूं समेत तमाम दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए बरसात की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों हिमालय के ऊपर बने दक्षिणी-पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले के आस-पास भी देखने को मिलेगा। इसी की वजह से रविवार से तीन दिन तक आसमान में मध्यम से घने बादल छाये रहने की संभावना जताई जा रही है। जबकि 12 व 13 फरवरी को तेज हवा और गरज, चमक के साथ हल्की बरसात के साथ ओला पड़ने की भी संभावना है। वहीं शुक्रवार को भी 3.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवा से कड़ी धूप होने के बाद भी लोगों को दिन भर ठंड का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें