फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की अधूरी परियोजनाओं पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की सख्ती के बाद डीएम ने तय की समय सीमा
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में विभिन्न अधूरी परियोजनाएं पूरी कराने को लेकर शासन की सख्ती के बाद शिकंजा कसने लगा है। दर्शननगर के अस्पताल, देवगांव अस्पताल, महिला चिकित्सालय समेत पर्यटन विभाग के तमाम अधूरे कार्य निशाने पर हैं। डीएम ने समयसीमा तय कर काम पूरा करने की हिदायत दी है।

प्रदेश शासन ने अभी किसी महत्वपूर्ण नई योजना की घोषणा नहीं की है। समीक्षा बैठकों में अधूरी परियोजनाओं को लेकर ही सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिले की लंबित परियोजनाओं की सूची शासन ने पहले ही मांगी थी। जिसे भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


अब जिले में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा में अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। विभिन्न विभागों में कई परियोजनाएं अधूरी हैं। कुछ पर काम चल रहा है मगर कई ऐसी भी हैं जो अभी अधूरी हैं मगर धनाभाव के कारण उन्हें पूरा नहीं किया जा सका।

कुछ ऐसी भी हैं जिनमें धन के आवंटन के बाद भी काम पूरे नहीं हो पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग में दर्शननगर के सौ शैय्या अस्पताल, देवगांव अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सूडा की परियोजना के तहत बनने वाले मकान, पर्यटन विभाग के तहत कुंडों के जीर्णोद्धार सहित कई अन्य काम अधूरे पड़े हैैैं।

अधूरी परियोजनाओं की समीक्षा के बाद इन पर खास फोकस है। पिछली समीक्षा बैठक में डीएम ने अधूरी परियोजनाओं पर काम की गति बढ़ाने का निर्देश दिया था। डीएम एसके राय का कहना है कि, अधूरी परियोजनाओं की समीक्षा में समयसीमा तय कर काम पूरा कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अफसरों ने दिया स्पष्टीकरण
निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहे अधिशाषी अभियंता यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन व परियोजना प्रबंधक नगर कार्य इकाई उत्तर प्रदेश जल निगम से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा था। दोनों अफसरों ने स्पष्टीकरण भेज दिया है। सीडीओ कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें