फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजा की धूम, विसर्जन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग-बिरंगी झालरों से सजे पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फैजाबाद। गणपति विसर्जन की पूर्व संध्या पर सोमवार को शहर के पूजा पंडालों में पूजन-अर्चन और आरती की धूम रही। सुबह-शाम आरती के बीच वातावरण भक्तिमय हो गया। दिन ढलते ही अयोध्या-फैजाबाद में स्थापित सभी गणेश पूजा पंडाल रंगीन रोशनी, झालर व भक्तों की भीड़ से गुलजार हो उठे।

गणेशोत्सव के अंतिम दिन कंधारी बाजार आर्यकन्या गली, साहबगंज, रीडगंज, रिकाबगंज, झारखंडी, लाल कोठी, नाका, मकबरा, फतेहगंज, नियावा, हसनू कटरा, अंगूरीबाग, बल्ला हाता समेत अयोध्या में राजा फाटक, साकेत होटल, प्रमोद वन, रामघाट, रायगंज समेत अन्य स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गणपति विसर्जन की पूर्व संध्या पर गजानन का विशेष पूजन कर हवन आदि किया गया। इसके बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर लोगों को हलुवा, बूंदी, पूड़ी-छोला व लड्डू आदि प्रसाद बांटा गया।

वहीं, नाका स्थित श्री मरी माता मंदिर रामनगर तिराहा पर रविवार रात खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। पीठ के पुजारी चंचल ने बताया कि, देर रात तक चले इस भंडारे में लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रामजी पांडेय, डॉ. एसएन पांडेय, अवधेश पांडेय, आकाश सोनकर आदि मौजूद रहे।

आज जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा
शहर में स्थापित सभी प्रतिमाएं मंगलवार सुबह से जमुनियाबाग में एकत्र होनी शुरू होंगी। दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चौक, गुदड़ी बाजार, नियावां, कैंट होते हुए सरयू के गुप्तारघाट पहुंचेगी। वहां सभी प्रतिमाओं विसर्जन होगा।

वहीं, अयोध्या में सरयू तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। इस दौरान शहर के कोतवाली नगर, थाना कैंट समेत सभी चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विसर्जन शोभायात्रा में पीएसी, होमगार्ड के अलावा घुड़सवार पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। सीओ सिटी विक्रांत वीर ने बताया कि, सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें