फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों को मिला ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सपा ने किया आयोजन
विज्ञापन

फैजाबाद। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा ने गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में पांच शिक्षकों को मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा।

सपा कार्यालय पर आयोजन संस्थापक पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन व शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सेवानिवृत्त मौसम वैज्ञानिक डॉ. पद्माकर त्रिपाठी, सेवानिवृत्त बीएसए रामलखन यादव, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, राजकरण वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीलकांत वर्मा व मॉडल स्कूल मसौधा की प्रधानाध्यापिका रीतू जमाल को ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि तेजनारायण पांडेय ने कहा कि, शिक्षक समाज का दर्पण होता है, शिक्षक के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने कहा कि, शिक्षक ही हमें सही राह दिखाते हैं। कवियत्री राधा पांडेय ने कविता प्रस्तुत की। अंत में मोहम्मद खलीक अहमद ने माउथ आर्गन से राष्ट्रगान की धुन बजाई तो सभी भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


समारोह में मौजूद कई विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं का सपाइयों ने स्वागत किया। गुरुकुल के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. घनश्याम यादव, रानी अवस्थी, सपा प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी, पंकज पांडेय, गंगा सिंह यादव, रक्षाराम यादव, शमशेर यादव, डॉ. रमाशंकर त्रिपाठी, नागेंद्र शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें