फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गो वंश की मौत से हलचल, गांव पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ गोवंश की मौत से हड़कंप, गांव पहुंची टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सोहावल के पंडितपुर गांव में कुछ ही दिन में आठ गोवंश की मौत हो गई तो पशुपालकों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। पशुपालकों को एहतियाती जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले पशुपालकों के आठ गोवंश पिछले चार दिनों में एक-एक करके मर गए। इनमें सात बछिया और एक बछवा था। बुधवार को भी मौत होने से यहां हलचल मच गई। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई तो पशु चिकित्सा विभाग ने आननफानन में डा. भान प्रताप पाठक के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम को गांव भेजा। टीम ने पशुपालकों से मुलाकात के साथ ही पशुओं की मौत के कारणों की छानबीन की। डा. पाठक ने बताया कि किसी खास बीमारी के फैलने के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन इस पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें