फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से ज्यादा समय से तैनात लिपिकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल से ज्यादा समय से तैनात लिपिकों के तबादले
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह ने तीन साल से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे लिपिकों का तबादला कर दिया है। यह तबादले पटल परिवर्तन के तहत दूसरे ब्लॉकों के लिए किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने समूह ग के कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति के तहत नई गाइड लाइन जारी की है। इसके मुताबिक तीन साल से अधिक समय से एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों के पटल परिवर्तन किए जाने के निर्देश हैं। जिला विकास अधिकारी ने इसी के तहत ब्लॉकों से इस बाबत पूरी सूची मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक विकास विभाग में तैनात सीनीयर, जूनियर क्लर्क, उर्दू अनुवादकों में 22 ऐसे कर्मचारी चिह्नित किए गए थे जो अपने पटल पर तीन साल से अधिक समय से जमे थे। सूची आने के बाद डीडीओ ने इन कर्मचारियों का पटल परिवर्तन के तहत तबादला किया। ब्लॉकों में संबंधित पटल एक होने के नाते इन कर्मचारियों को दूसरे ब्लाकों में तबादला कर दिया गया। शासन के निर्देश के बाद यह जिले में शायद पटल परिवर्तन किए जाने का पहली कार्रवाई है। डीडीओ हवलदार सिंह ने बताया कि जिले में तीन साल से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे 22 कर्मचारियों के पटल परिवर्तन के तहत तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें