चोरी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दोनों के पास से नकदी व जेवर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को कौशलपुरी में हुई एक चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कौशलपुरी फेज-2 में रहने वाली रेखा देवी गत 15 जून को किसी कार्य से बाहर गई हुई थी, इस दौरान उसके घर में चोरी हो गई थी। पुलिस के जांच की सुई उसके घर में बतौर किरायेदार रहने वाले एक पति-पत्नी पर घूम रही थी। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति विकास कुमार व उसकी पत्नी रीमा उर्फ महक निवासी रेलवे कॉलोनी फैजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2200 रुपए नकद, सोने का टॉप्स व एक चांदी की पायल भी बरामद हुई। कैंट थाना प्रभारी अरविंद मोहन जायसवाल ने बताया कि आरोपी पति-पत्नी को जेल भेज दिया गया है।