शिविर में 62 विद्यार्थियों ने दिया साक्षात्कार
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बुधवार को प्लेसमेंट शिविर लगा। इसमें बीटेक व एमसीए अंतिम वर्ष के 62 विद्यार्थियों का साक्षात्कार एस्थेटिक सोल्यूशन चंडीगढ़ ने लिया। विश्वविद्यालय प्लेसमेंट की निदेशक डॉ. गीतिका श्रीवास्तव ने बताया कि 12 अप्रैल को एचसीएल की ओर से छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लखनऊ कार्यालय में लिया जाएगा। 11 अप्रैल को इंजीनियरिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं के लिए प्लेसमेंट जागरूकता विषय पर संत कबीर सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।