फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे विद्यार्थियों को मिल सकेंगें सत्यापित प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे विद्यार्थियों को मिल सकेंगे सत्यापित प्रमाण पत्र
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि समस्त कार्य ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहा है। मार्कशीट व माइग्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के बाद अब विवि प्रशासन अंक पत्रों के सत्यापन को ऑनलाइन करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

इसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। अधिकांश अंकपत्र संबंधी डेटा विवि के अपने पोर्टल पर डाले जा चुके है। जल्द ही इसको लाइव किया जाएगा। इससे विवि के विद्यार्थियों को अपना सत्यापन कार्य अपने घरों से पूर्ण कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए उनको विवि का चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अवध विवि अपने समस्त कार्य एक के बाद एक करके ऑनलाइन करता जा रहा है। अभी हाल ही में अंकपत्र की प्राप्ति व माइग्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।

साथ ही विवि ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को ऑनलाइन करते हुए पूरी मुख्य परीक्षा लाइव कराई है। अब विवि प्रशासन सत्यापन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने में जुटा है। पूर्ववत दिनों में विवि के अंकपत्र संबंधित कोई भी डाटा सुरक्षित नहीं थे।

लंबी-चौड़ी फाइलें पुरानी होने के कारण खराब होती जा रही थीं। नए कुलपति ने अपने कार्यकाल की शुरुआत के साथ इन सभी प्रपत्रों का लेमिनेट कराया था। अब इस लेमिनेट अंक पत्रों संबंधित डाटा को स्कैन कर एकत्रित किया गया है।

इसको विवि स्तर पर बने एक पोर्टल पर भी डाल दिया गया है। अब सत्यापन के लिए आने वाले अंकपत्रों के लिए पटल सहायक को जाकर खोजने की जरूरत नहीं है। यह सीधे तौर पर विवि के पोर्टल का इस्तेमाल कर अंकपत्र की हकीकत जान सकेंगे।

इसके साथ ही विवि प्रशासन की दूसरी तैयारी यह है कि जल्द ही इसको लाइव किया जाएगा। इसके लिए विवि की अधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी अपना विवरण भरेंगे। इसके लिए एक फीस भी निर्धारित होगी।

दोनों प्रक्रियाओं के बाद अभ्यर्थी को एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। इसको विवि की ओर से सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया के बाद विवि प्रशासन एक तय फॉर्मेट पर अभ्यर्थी के ईमेल व नंबर पर भेजे देगा।

इससे अभ्यर्थी घर बैठे सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकेगा। कुलपति ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया को जल्द ही ऑनलाइन किया जाना है। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है। हाल के कुछ वर्षों के अंकपत्र संबंधी डाटा के स्कैनिंग का कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया को लाइव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें