फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर निगम क्षेत्र की सूरत सुधारेंगे भूतपूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर निगम क्षेत्र की सूरत सुधारेंगे पूर्व सैनिक
विज्ञापन

अयोध्या। यदि आप सड़क पर कूड़ा फेंक रहे हैं, पान खाकर थूक रहें हैं या सार्वजनिक स्थान पर लघुशंका कर रहे हैं तो अब इन्फोर्समेंट टास्क फोर्स आप पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए आप पर जुर्माना भी लगेगा और दोबारा ऐसा करने पर आप जेल की हवा भी खा सकते हैं।



जी हां... नगर निगम परिक्षेत्र में अब भूतपूर्व सैनिकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा गठित इन्फोर्समेंट टास्क फोर्स के 14 अधिकारी व जवानों ने नगर निगम क्षेत्र में कमान संभाल ली है। 16 होमगार्डों को भी इनके साथ तैनात किया गया है। अभियान के प्रथम चरण में ये टीम पूरे शहर में लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके बाद ये टीम जुर्माना वसूलने और जेल भेजने की भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन





अयोध्या नगर निगम का कायाकल्प करने की कमान अब भूतपूर्व सैनिकों ने संभाल ली है। रिटायर्ड कर्नल सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सूबेदार मेजर एसएन मिश्र, सूबेदार राजकुमार समेत 14 सदस्यीय टीम इस अभियान के प्रथम चरण में माइक से एनाउंसमेंट कर नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है।




अगलेे चरण में ये टीम नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों का चालान कर जुर्माना लगाने जैसी कार्रवाई करेगी। शासन के निर्देश पर इस तरह की टीम ने प्रदेश के 17 जिलों में कार्य करना शुरू कर दिया है। शासन के निर्देशानुसार इस फोर्स के साथ ही नगर निगम व नगर पालिका का सक्षम अधिकारी भी रहेगा। टीम द्वारा वसूला गया जुर्माना व अन्य कार्रवाई की समीक्षा नगर आयुक्त द्वारा प्रतिमाह की जाएगी और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस कार्य के लिए टीम के सदस्यों को नगर निगम द्वारा ही वेतन दिया जाएगा।



इन्फोर्समेंट टास्क फोर्स पॉलीथिन के प्रयोग, सड़कों पर कूड़ा फेंकने, अतिक्रमण व सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे, अवैध पार्किंग, सड़कों पर खड़े रेहड़ी-ठेलों आदि पर अंकुश लगाएगी। इसके अलावा पान खाकर सड़क पर थूकने, सार्वजनिक स्थान पर मल-मूत्र का त्याग करने, सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर या विज्ञापनपट लगाने पर रोक लगाएगी। टीम ट्रैफिक नियंत्रण, बिना पार्किंग के अवैध रूप से खड़े वाहनों आदि पर भी नियंत्रण रखेगी।




टास्क फोर्स की कमान संभाल रहे रिटायर्ड कर्नल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में अभी हम लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं, अगले चरण में कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार जागरूकता के बाद जुर्माना किया जाएगा। इसके बाद दोबारा ऐसा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन





टीम ने शुक्रवार को शहर में बस स्टेशन के आसपास सवारी भर रहे प्राइवेट वाहनों को वहां से हटवाया। टीम ने इन प्राइवेट वाहनों के चालकों व मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वो बस स्टेशन के चारों ओर एक किमी तक के एरिया में वाहन नहीं खड़े करेंगे, साथ ही सवारी भी नहीं बैठाएंगे। टीम ने माइक द्वारा एनाउंस कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा करते कोई मिला तो उसका वाहन सीज व चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम के सदस्य रिटायर्ड सूबेदार मेजर एसएन मिश्र, राजकुमार, पीपी सिंह, डीके सिंह, सुनील कुमार, गजेंद्रपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें