विद्यार्थी परिषद ने प्रति कुलपति को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अवध विवि के प्रति कुलपति को एमए इन योगा थेरेपी के छात्रों को दो विषयों में बैक पेपर व एक पेपर में ग्रेस मार्क प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। परिषद के नेता अंकुर सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने इसे पूर्व भी कुलपति को दो बार ज्ञापन दिया था। जिसमें कुलपति मनोज दीक्षित ने योगा छात्रों को दो विषय में बैक पेपर देने की अनुमति प्रदान करने का आश्वासन दिया था परंतु अभी तक छात्रों को दो पेपर में बैक देने की अनुमति नही मिल पाई। इस मौके पर अभिजीत मिश्रा, महानगर मंत्री शशांक, प्रशांत मिश्रा, वैभव तिवारी सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।