फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक अयोध्या में कटेगी चार घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से तीन दिन तक कटेगी चार घंटे बिजली
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या में भूमिगत केबल के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव से पहले ही पावर कॉर्पोरेशन भूमिगत लाइन को ऊर्जीकृत कर देना चाहता है।

इसके लिए गुरुवार से शेष बजे 12 ट्रांसफार्मरों के विद्युत उपभोक्ताओं को भूमिगत बिजली लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके चलते गुरुवार से शनिवार तक रात्रि में चार घंटे लाइट की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के अनुसार रात्रि 10 बजे से रात्रि दो बजे तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान बना रहेगा। अयोध्या में भूमिगत विद्युत लाइन के परिपेक्ष के प्रथम चरण में 51.90 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड केबल बिछाए गए थे।

इसमें 22 ट्रांसफार्मरों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दिए जाने का प्रावधान था। लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद भी सिर्फ 10 ट्रांसफार्मर के उपभोक्ताओं को अंडर ग्राउंड केबल का लाभ मिला।

छह महीने से कार्य पूर्ण होने के बाद भी शेष 12 ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ता सड़क पर लगे खंभों से विद्युत सप्लाई ले रहे थे। इसमें विभिन्न निर्माण कार्य व अतिक्रमण के चलते पेच फंसा हुआ था।

अब दीपोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर कार्य में तेजी आई है। प्रशासन और पावर कॉर्पोरेशन के सहयोग से शेष 12 ट्रांसफार्मरों को ऊर्जीकृत किए जाने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


इस दौरान अयोध्या में रात्रि के 10 बजे से 2 बजे तक विद्युत सप्लाई में व्यवधान बना रहेगा। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज गुप्ता ने अयोध्यावासियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें