फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू महोत्सव में प्रवाहमान है गीत-संगीत व अध्यात्म की त्रिवेणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पावन पुरी रुचिर यह देशा...
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के सरयू तट पर गीत-संगीत एवं आध्यात्म की त्रिवेणी प्रवाहमान हो रही है। चार दिवसीय सरयू महोत्सव में मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व पूर्व सांसद विनय कटियार ने मां सरयू की आरती कर महोत्सव का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने श्रीरामकथा की सुधावृष्टि करते हुए अयोध्या की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि-सुन कपीस, अंगद लंकेशा, पावन पुरी रुचिर यह देशा...। व्यास जी ने कहा कि अयोध्या नगरी पावन है इसके स्पर्श मात्र से ही आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। वहीं सोमवार देर रात्रि शर्मा बंधुओं के गायन ने समां बांध दिया। महोत्सव के संयोजक आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने बताया कि 27 जून को अली बंधु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे व सरयू आरती में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित शामिल होंगे। मंगलवार को आरती के अवसर पर नगर विधायक वेद गुप्ता, अधिकारी राजकुमार दास, मनीष दास, हेमंत पांडेय सहित बड़ी संख्या में संत, भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें