फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत के 50 फीसदी दाम पर लगेगी 7107 एलईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूधिया रोशनी से जगमग होगा शहर, ईईएसएल से हुआ करार
विज्ञापन

फैजाबाद। नगर निगम के चौराहे व गलियां दूधिया रोशनी से जगमग होने जा रहे हैं। इसमें नगर निगम को एक मुश्त खर्च भी नहीं आएगा, अलबत्ता 7107 हाईमास्ट एलईडी लगाने से जो बिजली बिल बचेगी उसकी आधी रकम हर माह भुगतान करनी होगी। यह करार नगर निगम ने ईईएसल कंपनी के साथ किया है। कंपनी को सात साल तक फ्री सर्विस देनी होगी। तब कर बिजली बिल की बचत वाली रगम का आधा हिस्सा भुगतान होता रहेगा। ईईएसल कंपनी ने सभी चौराहों व गलियों की स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में तब्दील करने का कार्य शुरू कर दिया है।
अयोध्या नगर निगम में 9083 स्ट्रीट लाइट है। मौजूदा समय में इनमें पीली रोशनी के हाईमास्ट लगे हुए हैं। हाई वोल्टेज होने के कारण इनमें काफी बिजली खर्च होती है। नगर निमग को इसके लिए प्रति माह लाखों रुपयों के आसपास बिल भरना होता है। साथ ही यह हाईमास्ट जल्द ही खराब भी हो जाते हैं। एक हाईमास्ट को बदलने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव से लेकर बजट तक की प्रक्रिया को अंजाम देना पड़ता है। अब नगर निगम ने इसके विकल्प के लिए एक नए विकल्प की तलाश कर ली है। नगर निगम ने ईईएसएल सर्विस लिमिडेट नामक कंपनी के साथ समझौता किया है। कंपनी पूरे नगर निमग की स्ट्रीट लाइट के हाईमास्ट को एलईडी लाइट में तब्दील करेगी। नगर निगम पहले ही लगभग 1976 हाईमास्ट को एलईडी लाइट का रूप दे चुका है। अब शेष 7107 स्ट्रीट लाइट को एलईडी का रूप देने का कार्य ईईएसएल कंपनी करेगी। कंपनी ने कई स्थानों पर कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी के साथ समझौता होने से नगर निगम को फायदा यह हुआ है कि स्ट्रीट लाइटों पर एलईडी लग जाने से बिजली की खपत आधी होगी। जिससे आने वाला बिल आधा होने की संभावना है। समझौते के अनुसार बिजली बिल की बचत की आधी धनराशि कंपनी को दी जाएगी। साथ खराबी की समस्या को खत्म करने के लिए कंपनी सात वर्षों तक रख-रखाव का काम भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर को दूधिया रोशनी से जगमग करने व बार-बार खराबी की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम व ईईएसएल कंपनी के बीच समझौता हुआ है। कंपनी निगम के सभी स्ट्रीट लाइटों को एलईडी के रूप में बदलेगी। इसके एवज में कंपनी को बिजली के बचत की आधी धनराशि हर माह दी जाएगी।- एमपी सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें