फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख की लागत से महिला अस्पताल में बनेगी रक्त संग्रह इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनेंगी तीन रक्त संग्रह इकाई
विज्ञापन

फैजाबाद। जिला महिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान इमरजेंसी में खून की आवश्यकता होने पर मरीज व तीमारदारों को दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। अब शीघ्र ही लगभग 20 लाख की लागत से यहां रक्त संग्रह इकाई की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बीते दिनों हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने पर शासन को भेजा गया है। इसी के साथ जिले में दो अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर भी रक्त संग्रह यूनिट की स्थापना की जाएगी।
मालूम हो कि, प्रसव व महिलाओं की अन्य बीमारियों के इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय एक प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन करीब एक हजार के ओपीडी होती है। इसके अलावा जिले के ज्यादातर सीएचसी पर ऑपरेशन की सुविधाएं न होने से यहां सीएचसी व पीएचसी से रेफर किए हुए तमाम प्रसूताएं भी गंभीरावस्था में आती हैं। जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन इमरजेंसी में ऑपरेशन व अन्य गंभीर मामलों में 30 से 35 यूनिट रक्त की जरूरत होती है। इमरजेंसी मामलों में जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक से आवश्यकतानुसार ब्लड लाने के लिए लोगों को नाकों चने चबाने पड़ते हैं। कभी-कभी इसी लेन-देन व हीलाहवाली के चक्कर में मरीजों व तीमारदारों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसी झंझट से निजात दिलाने के लिए अब महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला की मांग पर अस्पताल में एक रक्त संग्रह इकाई स्थापित करने की कवायद चल रही है। बीते दिनों हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अस्पताल में 30 से 35 यूनिट की क्षमता का ब्लड स्टोरेज यूनिट बनाया जाने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में खून हर समय मौजूद रहेगा। जिसे आवश्यकता पड़ने पर मरीज को तत्काल प्रभाव से दे दिया जाएगा। इसे प्राप्त करने के लिए तीमारदार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त देकर वहां से पर्ची लानी होगी। इस प्रक्रिया में विलंब होने की दशा में अस्पताल की ओर से मरीज को मौजूद स्टॉक में से खून दे दिया जाएगा और मरीज का समय पर इलाज हो जाने से उसकी जान भी बच सकेगी। अस्पताल के प्रबंधक संजीव पांडेय ने बताया कि, ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापना के लिए कम से कम तीन स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन समेत अन्य कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए भी लिखा-पढ़ी की गई है। इसके अलावा संसाधन के नाम पर काउच, ट्यूब सीलर, ब्लड कलेक्शन यूनिट, ड्वेलिंग यूनिट, फ्रि ज आदि की आवश्यकता पड़ेगी। जिसमें लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद बजट बनते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अस्पताल परिसर में बने नवीन भवन में इसकी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा जिले में दो अन्य सीएचसी पर भी यह यूनिट स्थापित करने की विभाग की मंशा है, जिनके लिए भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पर स्थापित यूनिट, जो लंबे समय से किन्हीं कारणों से संचालित नहीं हो सकी है, उसे भी इसी के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में इमरजेंसी में रक्त की आवश्यकता होने पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके निदान के लिए 30 से 35 यूनिट की क्षमता का ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने की कवायद चल रही है। इसके स्थापित होने से मरीजों का समय से समुचित इलाज किया जा सकेगा। -डॉ. श्रीकांत शुक्ला सीएमएस जिला महिला अस्पताल फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें