फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से कुचलकर बालिका की मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। अज्ञात कार की चपेट में आने से बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। परिवारीजनों के अनुरोध पर कोतवाली पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव उनको सौंप दिया। जनपद उन्नाव के गांव सुपाशी थाना अचलगंज निवासी करीब 12 लोग एक सप्ताह पूर्व बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में आए हैं, जो घुमंतू जाति के हैं। सभी लोग जलालपुर माफी के पास डेरा डालकर रुके हुए हैं तथा गांवों में घूम-घूमकर नील और गुब्बारा आदि का व्यवसाय करते हैं। सोमवार शाम लगभग 4 बजे सड़क पार करते समय फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रही अज्ञात कार ने गुफराना (12) पुत्री राजबली को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक घनश्याम पाठक ने बताया कि परिवारीजनों के अनुरोध पर शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया, पंचनामा कराकर उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें