फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

317 वाहनों का चालान, 10 बसें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
317 वाहनों का चालान, 10 बसें सीज
विज्ञापन

फैजाबाद। शासन के निर्देश के अनुपालन में बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद फैजाबाद के रौनाही, पूराकलंदर, बीकापुर, दर्शननगर तथा अयोध्या में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले 317 दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इसमें 189 हेलमेट का प्रयोग न करने वाले तथा 118 सीट बेल्ट प्रयोग न करने वाले शामिल हैं। इस दौरान अनधिकृत रूप से संचालित 10 यात्री बसों को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) भीमसेन सिंह ने लोगों को अपने और अन्य यात्रियों के जीवन की सुरक्षा हेतु मोटर साइकिल, कार से यात्रा करते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करने की सलाह दी गयी। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान यात्री, मालकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी व शैहपर किद्वई समेत प्रवर्तनकर्मी टीएन सिंह, रामकुमार दूबे, सैय्यद सगीर अहमद, मुकुट सिंह, अजय कुमार सिंह, हवलदार गोसाईं, किशन कुमार, श्रीपति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें