पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में वारदात
मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोल हजारों की नकदी, मोबाइल, कीमती गहने व कपड़े समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
मधुपुर चौराहे के पास मुकेश कुमार के मकान में रात करीब 1 बजे चोरों ने कमरे में रखा बॉक्स तोड़कर पिकप बिक्री के 44 हजार नकद, सोने की चेन सहित अन्य कीमती जेवर व कपड़े पार कर दिया। इसी गांव के श्रीपाल यादव के घर में भी पीछे से आंगन में उतरे चोरों ने करीब 8 हजार नकदी, जेवर, मोबाइल, कागजात सहित कीमती पार कर दिया।
तीसरी वारदात इसी गांव के विजय कुमार मिश्रा के यहां हुई। घर के पीछे से चढ़े चोरों ने बॉक्स में रखा कुछ नगदी, गहने सहित हजारों का सामान पार कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर पुलिस को दे दी है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।