फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि करेगा ग्रीन अयोध्या, हाफ मैराथन का अयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विवि करेगा ग्रीन अयोध्या, हाफ मैराथन का आयोजन
विज्ञापन

अयोध्या। डॉं. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय 17 फरवरी को विगत वर्ष की भांति ग्रीन अयोध्या हॉफ मैराथन, राष्ट्रीय स्तर (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार के क्रम में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग को 51 हजार प्रति वर्ग, द्वितीय पुरस्कार के तहत महिला एवं पुरुष वर्ग को 41 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये महिला एवं पुरुष वर्ग को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


सांत्वना पुरस्कार के तहत महिला एवं पुरुष वर्ग के सात प्रतिभागियों को एक हजार रुपये प्रति धावक को प्रदान किए जाएंगे। संरक्षक कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि इस मैराथन प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करना है।

यह परम्परा गत वर्ष 2018 में आयोजित की गई थी इसमें देश-विदेश के कई प्रतिभागियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया था। इसके कॉफी सकारात्मक संदेश विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए थे।

अवध के क्षेत्र में इस तरह का यह उत्कृष्ट आयोजन है। पौराणिक नगरी अयोध्या में यह प्रतियोगिता अवध विवि परिसर से प्रारंभ होकर 21.01 किलोमीटर की दूरी तय कर विवि के नवीन परिसर में सम्पन्न होगी।

कार्यक्रम के सह संरक्षक के रूप में प्रति कुलपति प्रो. एसएन शुक्ल को सफल आयोजन हेतु दायित्व प्रदान किया गया है। प्रो. शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देशभर से प्रतिभागियों आमंत्रित किया गया है।

वृहद स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने के सूचना है। आयोजन सचिव डॉ. मुकेश वर्मा के अनुसार प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन 25 जनवरी से प्रारंभ होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 फरवरी निश्चित की गई है।

बैज एवं टी-शर्ट आवंटन की तिथि 16 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति प्रतिभागी को विवि के सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 3728790636 आयोजन सचिव, अयोध्या हाफ मैराथन के पक्ष में देय होगा।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि वेस्टेज पदार्थों से प्रतिमा बनाने के साथ बालू पर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। विवि के दृश्य कला विभाग ने इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है।
विज्ञापन


इसका स्थान व आकृति के स्वरूप का निर्धारण सरकार को करना है। दृश्य कला विभाग के समन्यवक डॉ. विनोद कुमार चौधरी बताते हैं कि इसमें बहुत विशेष खर्च नहीं आएगा।

अगर सरकार प्रस्ताव मंजूर कर लेती है और स्थान का निर्धारण अयोध्या होता है तो आने वाले पर्यटकों अयोध्या में एक नई चीज देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें