हैंडबॉल में फैजाबाद मंडलीय चैंपियन
फैजाबाद। मंडलीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को बालक वर्ग में फैजाबाद ने अमेठी और सुल्तानपुर को पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूही पाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण पर आयोजित मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक अंडर-19 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच सुल्तानपुर और अमेठी के बीच खेला गया।
अमेठी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुल्तानपुर को 22-10 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में फैजाबाद ने अंबेडकरनगर को 15-6 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया।
अमेठी और फैजाबाद के बीच खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने अमेठी को 16 गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। बालक अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को 15-10 से पराजित किया। इस मौके पर पंकज यादव, अनुज कुमार, मनीष सिंह, परमेंद्र आदि रहे।