पराग दुग्ध केंद्र पर 50 लाख हाउस टैक्स बकाया
अयोध्या। पराग दुग्ध केंद्र अयोध्या पर 50 लाख का हाउस टैक्स बकाया है। नगर निगम ने दुग्ध केंद्र को एक सप्ताह की मोहलत दी है यदि टैक्स जमा नहीं होता है तो नगर निगम द्वारा दुग्ध केंद्र को आरसी भी जारी की जाएगी। अयोध्या नगर निगम के आयुक्त आरएस गुप्ता ने बताया कि पराग दुग्ध केंद्र कामर्शियल संस्थान में आता है। इनके द्वारा लंबे समय से टैक्स नहंी जमा किया गया है, जो कि बढ़कर 50 लाख के करीब पहुंच गया है। बताया कि दुग्ध केंद्र को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है, इसके बाद आरसी जारी की जाएगी। वहीं, पराग के जीएम आईबी सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।