फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का जिले में रहा मिला-जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद का जिले में रहा मिला-जुला असर
विज्ञापन

फैजाबाद। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के आसमान छूते दामों और गिरते रुपये के खिलाफ सोमवार को बुलाए गए बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। कांग्रेसियों ने शहर मेें दुकानें बंद कराईं व सभा की।

सपा ने शहर से देहात धरना-प्रदर्शन किया। वामदलों ने धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रीय लोकदल ने ज्ञापन भेज इस पर अंकुश की मांग उठाई। बंद के दौरान गिरता रुपया महंगा तेल, यह देखो मोदी का खेल आदि नारे भी गूंजे।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने शहर में टीमों ने निकलकर दुकानें बंद कराई। इसके बाद चौक में सभा का आयोजन किया गया।

सभा में डॉ. खत्री ने कहा मोदी सरकार डीजल पेट्रोल मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का गला काट रही है। सभा में जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, अशोक सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व विधायक माधव प्रसाद, राजेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम कांग्रेसी थे।

समाजवादी पार्टी से गैस सिलेंडर के साथ सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरने में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी है। इसकी नीतियों से किसान युवा, कर्मचारी, मजदूरी, दलित व आम जन बेहद परेशान है।

एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी नीतियां जन विरोधी है। जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि सपा गरीब और किसानों का बाल भी बांका नहीं होने देगी।

धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर शिवबरन यादव, छेदी सिंह, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, चौधरी बलराम यादव आदि मौजूद रहे।

सोहावल तहसील में आयोजित धरने में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में आपातकाल जैसा माहौल है। किसी को सरकार बोलने नहीं दे रही है।

इसके बाद 18 सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जयसिंह यादव, एजाज अहमद, रामजीत यादव, राशिद जमील आदि मौजूद रहे। रुदौली तहसील पर आयोजित धरने में युवजन सभा के प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली ने कहा कि जनता को सरकार से झूठे वादे के सिवा कुछ नही मिला।

सपा नेता राम दास यादव ने कहा कि सरकार में सारे लोग परेशान हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अतीक खान, चेयरमैन जब्बार अली, पूर्व प्रमुख मुनव्वर अली आदि मौजूद रहे।

मिल्कीपुर तहसील में आयोजित धरने में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रतिदिन तेल के दाम बढ़ाकर जनादेश का अपमान किया है।

जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि ओएनजीसी में करोड़ों का घोटाला, राफेल घोटाला, शिक्षक भर्ती में धांधली की गई है। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, राम बहादुर यादव, माखनलाल यादव आदि मौजूद रहे।

जिले के वामदल भाकपा, माकपा, भाकपा माले ने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही भारी मूल्यवृद्धि, राफेल घोटाले जैसे भ्रष्टाचार व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।

धरना स्थल से गांधी पार्क तक पैदल मार्च करके 11 सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने का नेतृत्व सीपीआई के जिला सचिव कामरेड रामतीर्थ पाठक व सीपीएम के जिला सचिव कामरेड माताबदल और संचालन भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड अतीक अहमद ने किया।

बीकापुर तहसील परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक अभय सिंह ने किया। राज्यपाल को संबोधित 18 सूत्री मांग पत्र एसडीएम बृजेंद्र द्विवेदी को सौंपा गया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राम रंग यादव, प्रधान रविंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

भाकपा राज्य कमेटी सदस्य कामरेड अशोक कुमार तिवारी ने केंद्र व प्रदेश सरकार से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड सत्यभान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पूरी तरह विफल है।

धरने में खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, इप्टा के जिलाध्यक्ष कामरेड अयोध्या प्रसाद तिवारी, किसान नेता सुरेश यादव, इंकलाबी नौजवान सभा के कामरेड उमाकांत विश्कर्मा, जनौस जिलाध्यक्ष कामरेड धीरज द्विवेदी सहित अन्य लोग थे।

रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ. अनिल कुमार को सौंप कर महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव विश्वेनाथ मिश्र, युवा जिला अध्यक्ष रामशंकर वर्मा, छात्र रालोद के मध्य अध्यक्ष बब्लू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष देवी सरन वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष डॉ. शांति देवी एडवोकेट आदि लोग थे।

महंगाई सहित विभिन्न अन्य मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद व सपा, कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को भाजपा ने फ्लाप शो करार दिया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों की दुकानें जनता ने बंद कर दी। वह अब भारत बंद कराने निकले है। जनता सच्चाई जानती है, इसलिए उनके आह्वान का कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें