फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेले को लेकर बढ़ने लगी श्रद्घालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सावन मेले को लेकर रामनगरी में श्रद्घालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। एक पखवारे तक चलने वाले सावन मेले का शुभारंभ 14 अगस्त को मणिपर्वत मेले के साथ होगा। इसी दिन से रामनगरी के सभी मंदिरों में झूलनोत्सव का भी श्रीगणेश हो जाएगा।
विज्ञापन


सावन मेले का समापन 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर होगा। वहीं शनि अमावस्या पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्घालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।

शनिवार को नागेश्वरनाथ, कनकभवन, रामलला, हनुमानगढ़ी, क्षीरेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने कांवड़ में सरयू जल भरकर अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। इस दौरान रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन


बता दें कि सावन मास में पड़ने वाली शनि अमावस्या को विशेष माना गया है। इस पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान कर पितृों का तर्पण करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

इसी मान्यता के चलते बड़ी संख्या में भक्त शनिवार को सरयू स्नान के लिए उमड़े। वहीं विभिन्न जिलों से कावंड़ियों का आवागमन शनिवार को भी जारी रहा। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें