फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों के आंदोलन के समर्थन में कूदे दूसरे संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी, प्रदर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जा रहा। लेखपालों के समर्थन में दूसरे कई संगठन भी समर्थन मेें आ रहे हैं। इन संगठनों के नेता धरने में शामिल होकर कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर वह आंदोलन में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क मेें आयोजित धरने को उत्तर प्रदेश संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ओपी सिंह, कोषागार संघ के अध्यक्ष कृपा राम पांडेय, मंत्री प्रशांत वर्मा, कृषि विभाग के विनय, कृषि मिनिस्ट्रीयल संघ के अरविंद सिंह, स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रीयल अशोक, मंत्री सतीश, लैब टेक्निशयन संदीप सिंह, विकास विभाग के राम अवध, चंद्रभूषण पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ नीलमणि, अजीत सिंह, फार्मासिस्ट संघ के नेताओं ने धरने को संबोधित किया। न्यायोचित मांगों को लेकर लेखपालों से किए जा रहे आंदोलन को असंवैधानिक करार देते हुए एस्मा लगाए जाने के निर्णय की निंदा की। जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय का कहना है कि लेखपालों के आंदोलन में दूसरे कई संगठनों के नेताओं ने पहुंचकर समर्थन की घोषणा की है। धरने में जय नारायण तिवारी, अजय कुमार सिंह, बद्री नाथ उपाध्याय, अशोक तिवारी, साधूशरण यादव, डॉ. पृथ्वीराज पांडेय सहित अन्य लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें