फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गन्ने की खोई से बने प्लेट, गिलास और दोने

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की खोई से बने प्लेट, गिलास व दोने का होगा प्रयोग : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को प्लास्टिक के थैले, कैरी बैग और प्लास्टिक से बने सभी उत्पादों को रोकने संबंधी दिशा निर्देश अफसरों को जारी कर दिया। कहा कि 15 जुलाई से 50 माइक्रोन मीटर से कम मोटाई का बना कोई भी पॉलीथीन लेन-देन में प्रयोग नही होंगा। 15 अगस्त से थर्माकोल और प्लास्टिक से बने सारे उत्पाद प्रयोग नही होंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में अफसरों से डीएम ने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिये एक टीम गठित की जाएगी। जो इस तरह के उत्पाद को रोकने के लिए निरीक्षण करते हुए कार्रवाई करेगी। अब थर्माकोल के स्थान पर गन्ने की खोई से बने हुये प्लेट, गिलास तथा दोने का प्रयोग किया जाएगा। अन्य बने हुए थर्माकोल के वस्तुओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा। कहा कि इसके प्रयोग में चार तरह के लोग जुड़े हुये है जैसे- थोक व्यापारी, छोटे व्यापारी, फुटकर विक्रेता और उपभोक्ता। जिस पर पूरी नजर रखते हुए सबसे पहले पॉलीथिन पर रोक लगाये जाने के लिए थोक व्यापारी पर कार्रवाई किये जाने की जरूरत है। क्योंकि यहीं से पॉलीथिन अथवा प्लास्टिक बाजार में प्रचलन में आता हैं। दूसरे स्तर पर छोटे व्यापारी और फुटकर विक्रेता पर कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना लगाए जाने की जरूरत है तभी पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें