फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलबंग्ला में आज विराजेंगें धनुषधारी भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलबंग्ला में आज विराजेंगे धनुषधारी भगवान
विज्ञापन

अयोध्या। बिंदु संप्रदाय की भारत प्रसिद्ध आचार्य पीठ चक्रवर्ती महाराज दशरथ का राजमहल बड़ास्थान में परंपरानुसार इस वर्ष भी श्रीधनुषधारी भगवान की भव्य फूलबंग्ला झांकी बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य की अध्यक्षता में सजाई जाएगी। धनुषधारी भगवान बृहस्पतिवार शाम फूलबंग्ला में विराजेंगे। महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने बताया कि गेंदा, गुलाब, चमेली, बेला समेत विभिन्न प्रांतों से मंगाए गए पुष्प-माला, गुलदस्तो-कलियों से सजाई जाने वाली श्रीधनुषधारी भगवान की मनोहारी चित्ताकर्षक झांकी श्रद्धालुओं-भक्तों की श्रद्धा का केंद्र होगी। रात्रि 8 बजे से आरती उपरांत भक्त झांकी का दर्शन करेंगे। झांकी दर्शन रात्रि 10 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें