फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों को मिलेगा सरयू का स्पर्श, नहीं गिरेगा गंदा नाला : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटों को मिलेगा सरयू का स्पर्श, नहीं गिरेंगे गंदे नाले : योगी
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी की पावन नदी मां सरयू का बड़ा ही महत्व है। मान्यता है कि प्रयागराज जब स्वयं मलिन होते हैं तो वो सरयू में डुबकी लगाकर पवित्र होते हैं। इसकी महत्ता को देखते हुए हमने तय किया है कि अयोध्या के सभी घाटों को मां सरयू का स्पर्श मिले। इसमें किसी तरह का गंदे नाले का पानी नहीं गिरे। इसके अलावा सरयू का पवित्र व अविरल जलधारा राम की पैड़ी होते हुए दशरथ समाधि तक जाए इसके लिए गुप्तार घाट पर रबर डैम बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
वे सोमवार शाम सरयू तट पर चार दिवसीय सरयू महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मां सरयू की आरती भी की। कहा कि याद रखना कि दुनिया की सभ्यताएं नदी तट पर ही विकसित हुई हैं लेकिन आज नदी संस्कृति दम तोड़ रही है। गंगा, यमुना, गोमती व सरयू महोत्सव कराने का हमारा तथ्य यही है कि नदी संस्कृति को पुनर्जीवित किया जाए। इसी के तहत अयोध्या में भी सरयू मां की आरती हो, उसका जल स्वच्छ रहे आदि के लिए सरकार ने कार्ययोजना बनाई, और पर्यटन विभाग ने इसे मूर्त रूप दिया। कहा कि हमारा प्रयास है कि संतों के नेतृत्व में अयोध्या की वैश्विक पहचान मिले तभी राम राज व स्वच्छ व सुंदर अयोध्या की परिकल्पना साकार होगी। इस मौके पर पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद रामबिलास वेदांती, कथा वाचक प्रेमभूषण दास, राजकुमार दास, रामदास, सुरेश दास, संतोष दास, गिरीश दास, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, इंद्र प्रताप तिवारी, रामचंद्र यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय व आंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के महोत्सव का भाव तभी सार्थक हो पाएगा जब हम शपथ लेंगे कि हम नदी को स्वच्छ रखेंगे व उसमें कोई गंदगी नहीं डालेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो संकल्प ले कि भारत की नदी संस्कृति को विकसित करने में अपना सहयोग देंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वेदांती पर ली चुटकी
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद रामबिलास दास वेदांती पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमको पता चला था कि वेदांती जी ने समाधि ले ली है, लेकिन आज उन्हें देखा तो चैन आया। यही नहीं महोत्सव के उद्घाटन के दौरान उन्होंने वेदांती जी को अपने बगल बैठाया और काफी देर तक गुफ्तगू भी की। बाद में वापस जाते समय अपनी गाड़ी में उन्हें साथ लेकर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें