फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता व छेडख़ानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही से अभद्रता पर हंगामा
विज्ञापन



फैजाबाद। शहर के चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मियों द्वारा महिला सिपाही से अभद्रता, छेड़खानी व धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला सिपाही की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।


शहर के एक थाने में तैनात महिला सिपाही के भाई शिवकुमार व धीरज शनिवार को रिकाबगंज स्थित चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गए थे।


उन्होंने सुबह करीब 10:50 पर पर्चा बनवाया। काफी देर तक बैठने के बाद जब उन्हें जांच के लिए नहीं बुलाया गया तो उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों से इसकी शिकायत की, इस पर कर्मियों ने उन्हें डांटकर इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन



धीरज ने अपनी बहन महिला सिपाही को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची महिला सिपाही ने जब इस बारे में कर्मियों से बात की तो रितेश नायक व जितेंद्र मौर्या समेत चार अज्ञात कर्मियों ने उससे अभद्रता की।


महिला सिपाही का आरोप है कि रितेश व जितेंद्र ने उन्हें धक्का देते हुए गालीगलौज की व छेड़खानी भी की। यहीं नहीं आरोपी उसे वहां से भगाते हुए पैसे वापस करने की धमकी दी।
विज्ञापन



महिला सिपाही की सूचना पर पहुंची रिकाबगंज पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि, महिला सिपाही की तहरीर पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के कर्मी रितेश व जितेंद्र समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें