फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से विश्वविद्यालय में हाई स्पीड इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से विश्वविद्यालय में हाई स्पीड इंटरनेट
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को अप्रैल माह से हाई इंटरनेट स्पीड मिलने लगेगी। परिसर में ऑप्टिकल वायर बिछाने का कार्य फाइनल स्टेज में है। इसे मार्च माह के अंत तक पूर्ण होने की उम्मीद है। खास यह है कि विश्वविद्यालय परिसर के बाद छात्रावास में ऑप्टिकल वायर बिछाने का कार्य शुरू होगा। साथ ही परिसर व छात्रावास के लिए नए वाईफाई डोंगल भी लगाए जाएंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बहुत से विभाग ऐसे हैं जो इंटरनेट व वाईफाई की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ विभाग तो इनकी सुविधाओं से ही मरहूम हैं। इसका मुख्य कारण वायरों में आने वाली दिक्कते हैं। पांच माह पूर्व कुलपति मनोज दीक्षित की ओर से इंटरनेट को लेकर आने वाली दिक्कतों के दृष्टिगत सभी वायरों को ऑप्टिकल व अंडरग्राउंड किए जाने की योजना बनाई गई थी। मौजूदा समय में योजना को अमल में लाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में वायर पहुंचाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। विभागों में भी अंडरग्राउंड ऑप्टिकल वायर पहुंचाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. एसएन शुक्ला ने बताया कि ऑप्टिकल वायर लगाने का काम मार्च के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे विभागों में आने वाली नेट संबंधी समस्याओं में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें