फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में दौड़े साढ़े छह हजार, पास हुए 479

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के ग्राउंड पर सेना भर्ती कमांड अमेठी की ओर से पूर्वांचल के 13 जिले के युवाओं की खुली भर्ती के 10वें दिन सुल्तानपुर जनपद के 6 हजार 538 युवाओं ने दौड़ लगाई। इनमें से 479 अभ्यर्थी पास हुए, जिन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया है। भर्ती के 11वें दिन गुरुवार को बस्ती जनपद के 7 हजार 850 युवा दौड़ में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भर्ती रैली के लिए सुल्तानपुर से 8,888 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बुधवार सुबह करीब 6:15 पर शुरू हुई भर्ती में सुल्तानपुर जनपद के अभ्यर्थियों ने नाप कराने के बाद मैदान में दौड़ के लिए पहुंचे। उन्हें 16 सौ मीटर की दौड़ लगानी थी।

मैदान में 6,538 युवा ही पहुंचे। दौड़ के बाद पहली बाधा में 479 युवा ही पास हो सके, जिनका मेडिकल गुरुवार को कराया जाएगा। सेना भर्ती बोर्ड अमेठी के डायरेक्टर कर्नल वीटीके राजू ने बताया कि प्रतिदिन शाम पांच बजे वे खुद शिकायत कक्ष में बैठकर शिकायतों की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में ज्यादातर अभ्यर्थियों में ओरिजनल आधार कार्ड, अनमैरिड सर्टिफिकेट व अन्य डाक्यूमेंट साथ नहीं लाने पर रिजेक्ट होने वाले अभ्यर्थी हैं, इनकी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार 17 नवंबर को भर्ती के लिए अंतिम दिन होगा। इसके बाद 20 तक मेडिकल परीक्षण होगा। भर्ती की लिखित परीक्षा जनवरी 2018 में होगी, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें