रौजागांव चीनी मिल में पेराई शुरू
रौजागांव। रौजागांव चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिलाधिकारी अनिल कुमार पाठक व मुख्य महाप्रबंधक ने मिल कर्मचारियों व किसानों के साथ पूजन किया। उसके बाद मिल गेट के कांटो की पूजा अर्चना की गई।
मुख्य महाप्रबंधक मधुकर मिश्र ने बताया कि पर्चियां किसानों को जारी की जा रही हैं। गन्ना की तौल सेंटरों पर शुरू है। त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। गन्ना आपूर्ति व मूल्य भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह ने कहा कि किसानों को तौल कराने में कोई असुविधा नहीं होगी।
इस मौके पर विधायक शोभा सिंह, एसडीएम गिरजेश चौधरी, सीओ डीके कुशवाहा, मह प्रबंधक गन्ना मनोज सिंह, किसान नेता दिनेश दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।