एनडी विवि में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
कुमारगंज (फैजाबाद)। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय व पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में नवागत छात्र-छात्राओं के लिये वरिष्ठ छात्रों ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
नवागत छात्र दीपक सिंह को मिस्टर फ्रेशर और छात्रा वैष्णवी को मिस फ्रेशर का एवं पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय की फ्रेशर पार्टी में नवागत छात्र से आदित्य सक्सेना मिस्टर फ्रेशर और हर्षिता को मिस फ्रेशर का खिताब हासिल हुआ।
नवागत छात्र-छात्राओं के परिचय के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने कहा कि छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपनी उच्च शिक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी तभी वे जीवन में अपनी व अपने अभिभावकों की इच्छा पूरी कर सकेंगे।
कार्यक्रम में कुलपति ने कृषि महाविद्यालय के छात्रों की ओर से आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक शोध डॉ. भगवान सिंह को शॉल व भगवद्गीता प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. हरनाम सिंह, डॉ. एपी राव, डॉ. विक्रमा प्रसाद पांडेय, डॉ. सुशांत श्रीवास्तव, डॉ. रचना वर्मा उपस्थित रहे।