फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका
विज्ञापन

मयाबाजार (फैजाबाद)। सीएचसी मयाबाजार में नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी के मामले में मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी व अस्पताल कर्मियों से पूछताछ करके पुलिस रैकेट के सरगना का पता लगाने में जुटी है।

मया सीएचसी पर महीनों से कुछ लोग अस्पतालों में डायबिटीज कंट्रोल के लिए वर्कर का फार्म भरवा रहे थे। यह कार्य अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आशा बहुओं को सौंपा गया। पहले प्रति फार्म दो सौ रुपया फिर 420 रुपये रजिस्ट्रेशन और बाद में 5 हजार का डीडी लिया जा रहा था।
विज्ञापन


फार्म बिक्री का कार्य अस्पताल कर्मी ही कर रहे थे। सोमवार को संस्था का उक्त कर्मी अपने दो सहयोगियों के साथ अस्पताल आया। भुक्तभोगियों ने नौकरी के बाबत जानकारी मांगी तो बात बढ़ गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन दो ठग भाग गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि नामजद आरोपी शांतिभूषण निवासी जलालपुर अंबेडकरनगर से पूछताछ की जा रही है। यह रैकेट कई जिलों में ठगी कर रहा था। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें