फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ट्रेन से कटने का प्लान, फिर पुल पर से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ट्रेन से कटने का प्लान, फिर पुल पर से लगाई छलांग
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे पर बने तमसा नदी पुल से एक निजी इंटर कॉलेज के क्लर्क ने गुरुवार दोपहर बाद नदी में छलांग लगा दी। गुहार पर दौड़े लोगों ने नदी में कूदे युवक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने मरणासन्न हालत में शिक्षक को पहले सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन के निकट मीतनपुर गांव में स्थित एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में कार्यरत क्लर्क मनोज कुमार सिंह निवासी मीतनपुर थाना क्षेत्र तारुन गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भरतकुंड रेलवे स्टेशन की तरफ पटरी पर जाते हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन

रेलकर्मियों की पूछताछ में आत्महत्या की कोशिश करने का मामला संज्ञान में आने के बाद उन्हें वहां से भगा दिया। तत्पश्चात क्लर्क पिपरी जलालपुर के निकट स्थित इलाहाबाद हाईवे पर बने तमसा नदी पुल पर चढ़ गया और छलांग लगा दिया।
नदी में पानी का बहाव न होने के कारण पत्थरों पर गिरे मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गुहार पर दौड़े तेज बहादुर यादव, रामसकल, विकास निषाद समेत आसपास के लोग शिक्षक को बचाने की कोशिश में नदी में कूद गए और उसेे बाहर निकाला।
पुलिस ने घायल मनोज सिंह को पहले सीएचसी बीकापुर ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष पूराकलंदर जगदीश उपाध्याय का कहना है कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उसकी पहचान मनोज सिंह निवासी मीतनपुर थाना क्षेत्र तारुन के रूप में हुई है। सूचना घायल के घर भेजी है, आत्महत्या करने की कोशिश की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें