फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारस पक्षी के संरक्षण योजना में फैजाबाद भी शामिंल

विज्ञापन
विज्ञापन
सारस संरक्षण योजना में फैजाबाद भी शामिंल
विज्ञापन

फैजाबाद। राजकीय पक्षी सारस के संरक्षण के लिये फैजाबाद समेत सूबे के पूर्वी दस जिलों में कन्जरवेशन परियोजना शुरू की गई है। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी जिलों में सारस की संख्या अपेक्षित मिली है। हालांकि विभाग का कोई अफसर साफ-साफ यह नही बता पा रहा है कि पिछले वर्षों की तुलना में सारस की संख्या घट रही या बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने इन जिलों में सारस की गणना कराया था। इसके बाद इस योजना को चलाने की हरी झंडी दी गयी है। सरकार की इस संस्थान की ओर से सभी वनाधिकारियों को सारस की गणना रिपोर्ट भेजी गयी है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से कराये गए सर्वे रिपोर्ट में सारस की संख्या फैजाबाद में 115, बहराइच में 145, बलरामपुर में 100, बाराबंकी में 80, देवरिया में 108, प्रतापगढ़ में 76, श्रावस्ती में 165, सिद्धार्थनगर में 286, महराजगंज में 569, कुशीनगर में 168 सारस मिले हैं।
शासन के प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव एसके उपाध्याय ने इन दस जिलों के प्रभागीय वनाधिकारियों को पत्र भेजकर वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से योजना शुरू होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह का कहना है कि यह योजना सारस पक्षी की स्थिरता और संरक्षण के लिये है। लेकिन पिछले मई माह में विभिन्न वेटलैंड पर हुई सारस की गणना की रिपोर्ट में कई जिलों में एक सौ से कम या आसपास ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें