फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मनरेगा ने देखा नई परियोजना के लिए स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी मनरेगा ने देखा नई परियोजना के लिए स्थल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। उपायुक्त मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने शनिवार को मनरेगा के तहत नई परियोजना के लिए स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सोहावल क्षेत्र की ऐतिहासिक नदी तिलोदगी गंगा और समदा झील का निरीक्षण किया। कहा कि इसका प्रोजेक्ट तैयार करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इसके एक हिस्से पर बारिश के पहले कुछ काम कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सीडीओ रवीश गुप्ता से मनरेगा की नई परियोजना की सहमति के बाद त्रिपाठी अपने मातहत कर्मचारियों के साथ सोहावल ब्लॉक क्षेत्र के पंडितपुर गांव के पास श्री रमणक ऋषि की तपस्थली से जाने वाली तिलोदगी गंगा (त्रिलोचना) और उससे लगे समदा झील का निरीक्षण करने पहुंचे थे। लगभग डेढ़ घंटे तक उन्होंने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद इससे लगे एक हिस्से पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया। कहा कि यह एक सुंदर स्थल है इसको बेहतर ढंग से विकसित किए जाने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शीघ्र ही तकनीकि कर्मियों की टीम लगाकर प्रोजेक्ट तैयार करवा लिया जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू होगा। कहा कि इससे न केवल भारी मात्रा में भूगर्भ जल में वृद्धि होगी, जल संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा बल्कि लोगों की श्रद्धा के मुताबिक नदी का संरक्षण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें