फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने चुनाव तैयारी में झोंकी ताकत, हुई बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले भर में सेक्टर बैठक कर सपाइयों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस दौरान मोदी और योगी सरकार पर तमाम आरोप मढ़े गए। साथ ही अखिलेश और माया के नेतृत्व में जीत सुनिश्चित करने का जोश भरा।
विज्ञापन



सपा कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित अयोध्या विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि 50 दिन बाद देश में नई सरकार का गठन हो जायेगा और पूरे देश में भाइयों-बहनों कहने वाले प्रधानमंत्री की विदाई हो जायेगी।


भाजपा सरकार जुमलेबाजी वाली सरकार है। बैठक में महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, शिवबरन यादव पप्पू, हामिद जाफर मीसम, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, चौधरी बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक तारून स्थित सपा कार्यालय में हुई। पूर्व विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बक्श सिंह ने कहा कि देश के हालात अच्छे नहीं हैं। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सियाराम निषाद, रामसुंदर यादव, मोहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे।


वहीं, रुदौली विधानसभा क्षेत्र के इरशाद मंजिल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपना बूथ जीतेगा, वही नेता कहलाएगा। बूथ के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के सेनापति हैं और सेनापतियों के बल पर आगामी 2019 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। बैठक में जिला सचिव मनोज जायसवाल, छोटेलाल यादव, मोहम्मद शकील आदि मौजूद रहे।

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर बैठक इनायतनगर स्थित पांच नंबर बूथ पर हुई। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा की तैयारियों में अभी से जुट जाएं और सेक्टर व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिये दिन-रात मेहनत करें। बैठक में जिला महासचिव बख्तियार खान, डॉ. वेद प्रकाश यादव, डॉ. माखनलाल यादव आदि मौजूद रहे।


सपा प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि 26 फरवरी को अयोध्या, बीकापुर, रूदौली व मिल्कीपुर और 27 फरवरी को गोशाईगंज की सेक्टर व बूथ प्रभारियों की बैठकें अलग-अलग विधान सभाओं में होंगी। बताया कि अयोध्या विधान सभा में 48 सेक्टर, मिल्कीपुर के 27 सेक्टर, गोशाईगंज के 30 सेक्टर व रूदौली के 25 सेक्टरों की बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें