फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत जन्मेजय शरण ने की सीबीसीआईडी जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भाजपा नेता की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी एवं निराधार बताते हुए रामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष व जानकीघाट बड़ास्थान के महंत जन्मेजय शरण ने इस मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन



आश्रम पर रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि भाजपा नेता परमांनद मिश्र द्वारा मेरे ऊपर जो जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है वह पूर्णतय: असत्य एवं निराधार है। मेरा उनसे वर्षों पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। राजनीतिक दबाव में उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है ।


महंत ने बताया कि उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रति उन्होंने पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन



महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के अयोध्या आगमन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से उक्त षडयंत्र रचा गया था। मेरी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाये जाने का आरोप है। मेरी मांग है कि प्रशासन उनके रिवॉल्वर की जांच करा ले, उससे गोली चली या नहीं। सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ रिकॉर्ड नहीं है। कहा कि शासन-प्रशासन पूरे मामले की सीबीसीआईडी से जांच कर जिसके विरुद्ध सबूत मिले, कार्रवाई करे।


भाजपा नेता परमांनद मिश्र का कहना है कि महंत जन्मेजय शरण द्वारा उनके ऊपर पहले भी हमले कराए जा चुके हैं। उनके लोग हमारे ईद-गिर्द मंडरा रहे हैं। हम पर नजर रखी जा रही है। साथ ही साथ अज्ञात लोगों की ओर से धमकियां भी दी जा रही हैं। कभी भी कोई घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें